Friday 6th of November 2026 03:20:35 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Mar 2022 6:35 PM |   1253 views

लावारिस नवजात शिशु (बालक), राजकीय बाल गृह शिशु, लखनऊ में है संरक्षित

सुलतानपुर – जिला प्रोबेशन अधिकारी बी0पी0 वर्मा ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद सुलतानपुर में 23 दिसम्बर, 2021 को एक लावारिस नवजात शिशु (बालक), ग्राम डफलपुर, फुलवारी, थाना गोसाईगंज, सुलतानपुर में पाया गया है|

जो वर्तमान में संरक्षण के दृष्टिगत राजकीय बाल गृह शिशु, प्राग नारायण रोड, लखनऊ में संरक्षित है, यदि उक्त बालक का कोई जैविक माता-पिता/विधिक संरक्षक है|

तो वे अपना दावा प्रकाशन की तिथि से 15 दिन पूर्व के अन्दर बाल कल्याण समिति, सुलतानपुर/जिला प्रोबेशन कार्यालय, विकास सुलतानपुर अथवा जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय विकास भवन सुलतानपुर में उपस्थित होकर अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। 

Facebook Comments