Friday 6th of November 2026 03:34:21 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Mar 2022 6:30 PM |   843 views

देश में 12 से 14 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों का कोविड रोधी टीकाकरण 16 मार्च से होगा शुरू

नयी दिल्ली- केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि देश में 12 से 14 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों का कोविड-19 रोधी टीकाकरण 16 मार्च से शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि देश में अब 60 से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की एहतियाती खुराक दी जाएगी। पहले इस आयु वर्ग के गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को ही यह खुराक दी जा रही थी।

बारह से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को हैदराबाद स्थित ‘बायोलॉजिकल इवांस’ द्वारा निर्मित कोविड-19 रोधी ‘कोर्बेवैक्स’ टीके की खुराक दी जाएगी।

मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘ बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित। मुझे बताते हुए खुशी है की 16 मार्च से 12 से 13 तथा 13 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का कोविड-19 रोधी टीकाकरण शुरू हो रहा है। साथ ही 60 से अधिक आयु के सभी लोग अब एहतियाती खुराक ले पाएंगे। मेरा बच्चों के परिजन तथा 60 से अधिक आयु के लोगों से आग्रह है वे टीका जरूर लगवाएं।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केन्द्र सरकार ने वैज्ञानिक निकायों के साथ विचार-विमर्श के बाद 12-13 वर्ष और 13-14 वर्ष आयुवर्ग के (2008 से 2010 में जन्मे) बच्चों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण शुरू करने का निर्णय किया है।

-(भाषा)

Facebook Comments