Tuesday 22nd of September 2026 06:16:50 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Feb 2022 5:34 PM |   948 views

प्रगतिशील भोजपुरी समाज के पदाधिकारियों का चयन किया गया

देवरिया – प्रगतिशील भोजपुरी समाज के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज आनंद मार्ग स्कूल दानोपुर देवरिया में पर्यवेक्षक  रविंद्र नाथ यादव  की उपस्थिति में जिला इकाई का चुनाव संपन्न हुआ ।

जिसमें निम्न पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया अध्यक्ष- अवधेश सिंह एडवोकेट, सचिव- सुधीर कुमार कुशवाहा, संगठन सचिव- आनंद कुमार गुप्ता, कार्यालय सचिव/ वित्त सचिव-अमित कुमार, आंदोलन सचिव/सांस्कृतिक सचिव-पवन विश्वकर्मा, पंच शाखा सचिव/किसान संघ-रमण कुमार देव युवा संघ-छोटे लाल यादव बुद्धिजीवी संघ-अनिल यादव का चयन किया गया। 

तत्पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई जिसमें अध्यक्षता रमेश तिवारी एवं संचालन रविंद्र यादव जी भोजपुरिया ने किया बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।

भोजपुरी भाषा की मान्यता एवं भोजपुर राज्य के गठन पर विशेष चर्चा की गई भोजपुर क्षेत्र के युवाओं के पलायन रोकने हेतु कदम उठाने का संकल्प के साथ – साथ  क्षेत्रीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने पर  विशेष जोर दिया गया ।

Facebook Comments