Tuesday 22nd of September 2026 05:25:01 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Jan 2022 6:29 PM |   1291 views

शहीद दिवस के अवसर पर याद किये गए बापू

देवरिया- शहीद दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आज जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान बापू के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम में बापू के योगदान पर संक्षिप्त रूप से प्रकाश डाला।

30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बापू की पुण्यतिथि को हर साल शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) नागेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुंवर पंकज सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Facebook Comments