Sunday 8th of November 2026 06:33:35 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Jan 2022 5:30 PM |   1177 views

मुख्यमंत्री का ‘80 बनाम 20 फीसदी’ की बात करना युवाओं के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश: प्रियंका

नयी दिल्ली-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस विधानसभा चुनाव में ‘80 बनाम 20 फीसदी’ की बात करना युवाओं के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है।

उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘उप्र के चुनावों में “80-20” जैसी बातें करना चार सौ बीसी कर युवाओं के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है। असलियत यह है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में प्रति 100 लोगों में से 68 के पास काम नहीं है।’’

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘मेरे युवा दोस्तों, अपनी शक्ति से उप्र के चुनावों को रोजगार, शिक्षा जैसे मुद्दों का चुनाव बनाएं।’’

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि आगामी चुनाव 80 बनाम 20 फीसदी के बीच होगा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास के मुद्दे पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी ।

उन्होंने कहा था, ‘‘ 80 फीसदी समर्थक एकतरफ होंगे, जबकि 20 फीसदी दूसरी तरफ। मुझे लगता है कि 80 फीसदी लोग सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे जबकि 20 फीसदी ने हमेशा विरोध किया है, आगे भी विरोध करेंगे लेकिन सरकार भाजपा की आएगी। भाजपा फिर ‘सबका साथ सबका विकास’ के अभियान को आगे बढ़ाने का काम करेगी ।’’

(भाषा)

Facebook Comments