Sunday 6th of September 2026 05:20:23 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Kripa Shankar | Published Date : 1 Jan 2022 2:46 PM |   694 views

नया वर्ष

नया वर्ष हो मंगलमय आप सबका
मधुमय पवन में चमन झूमता है
यशगान का परचम लहरे हमेशा
आज पाताल धरती गगन झूमता है
खुशियों से पूरा चमन झूमता है

सुरभित कुसुम अपनी पलकें बिछाए
बरसाता मधुकण पवन झूमता है
भ्रमर चांदनी रात में गुनगुनाए
अमन के लिए यह पवन झूमता है
खुशियों से पूरा चमन झूमता है

बहारों की मंजिल कदम चूम लेगा
सितारों का आंचल बदन चूमता है
गंगा जमुनी की संस्कृति की सरिता बहे
गिरजाघर, मंदिर- मस्जिद सभी झूमता है
खुशियों से पूरा चमन झूमता है

बिहंसता रहे चांद अलकों में आकर
घटाओं का काजल नयन चूमता है
वतन में  बढ़े आपसी प्यार ममता
जगमगाता हुआ यह वतन झूमता है
खुशियों से पूरा चमन झूमता है

देश में शांति संयम का दीपक जले
गांधी गौतम का संदेश बन गूंजता है
मानवता से बढ़ कर नहीं धर्म दूजा
गीता कूरान  कहता हुआ झूमता है
खुशियों से पूरा चमन झूमता है

Facebook Comments