Tuesday 22nd of September 2026 05:14:12 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Dec 5:07 PM |   1220 views

किसानों ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण

भाटपाररानी – राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत गोष्ठी एवं किसान भ्रमण कार्यक्रम में किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण कराया गया।

भ्रमण के दौरान केंद्र के प्रभारी एवं उद्यान विशेषज्ञ रजनीश श्रीवास्तव ने सब्जी, केला, पपीता आदि औद्योनिक फसलों को उगाने की तकनीक पर व्याख्यान दिया उन्होंने नई तकनीकों जैसे बूंद बूंद  सिंचाई पद्धति, मल्चिंग नई प्रजातियां तथा तूड़ाई उपरांत प्रौद्योगिकी पर चर्चा की गई।

केंद्र के प्रक्षेत्र प्रभारी अजय तिवारी ने कद्दू वर्गीय सब्जियों की अगेती पौध तैयार करने की तकनीक के बारे में विचार विमर्श किया। साथ में किसानों और वैज्ञानिकों के बीच संवाद हुआ जिसमें किसानों की ओद्योनिक फसलों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई । किसानों ने केंद्र पर लगे मशरूम की खेती के बारे में जानकारी ली साथ में तकनीकी पार्क के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न फसलों का अवलोकन किया।

कार्यक्रम में सुशील कुमार शर्मा, त्रिलोकीनाथ,  ममता, ठाकुर प्रसाद गिरजा शंकर यादव सहित जनपद के विभिन्न विकास खंडों से लगभग 100 लोगों ने भाग लिया।

Facebook Comments