Tuesday 22nd of September 2026 11:52:19 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Oct 2021 5:39 PM |   791 views

किस्मत

किस्मत ने जब जैसा चाहा ढलते गए हम 
जिम्मेदारियों के बोझ तले दबते गए हम 
 
मनमाफिक तो मिला नहीं कुछ जमाने से
महज एहसानों के दलदल में फंसते गए हम
 
किसी ने तोड़ा दिल तो किसी ने तोड़ा भरोसा
गैर तो गैर अपनों से भी उपेक्षा सहते गए हम
 
ना पैरों के नीचे जमीं ना सिर के ऊपर छत 
दिल की तिजोरी में ख्वाबों को रखते गए हम
 
समर्पित रही सदा जिसके लिए यह “हेमलता”
उनकी ही कातिल नज़रों में खटकते गए हम
 
-हेमलता सिंह , बलिया 
Facebook Comments