Wednesday 21st of October 2026 10:21:45 AM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Sep 2021 4:11 PM |   785 views

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण वाटिका में पौधरोपण हेतु डीएम ने वितरित किये पौधे

सुलतानपुर -जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पोषण अभियान के अन्तर्गत ‘राष्ट्रीय पोषण माह‘ माह सितम्बर, 2021 का शुभारम्भ फीताकाट कर किया गया।
 
जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर, 2021 मनाया जा रहा है। इससे पूर्व भी तीन राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा चुका हैं। इस वर्ष  सप्ताहवार अलग-अलग चार बेसिक थीम है। माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण वाटिका पौधरोपण हेतु पौध वितरण किया गया। 
 
जिलाधिकारी ने बताया कि पोषण अभियान के अन्तर्गत ‘राष्ट्रीय पोषण माह‘ के प्रथम सप्ताह-वाटिका की स्थापना हेतु पौधरोपण अभियान, द्वितीय सप्ताह में योगा एवं आयुष (बच्चों, किशोरी बालिकाओं तथा गर्भवती महिलाओं को केन्द्रित करते हुए योगा सत्रों का आयोजन) होगा। उन्होंने बताया कि तृतीय सप्ताह में पोषण सम्बन्धी प्रचार-प्रसार सामग्री, अनुपूरक पुष्टाहार आदि का वितरण कराया जायेगा तथा चतुर्थ सप्ताह में सैम/मैम बच्चों के चिन्हांकन हेतु अभियान चलाया जायेगा।
 
इस सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये गये हैं कि  प्रतिदिन की पोषण माह से सम्बन्धित सभी विभागों के कार्यों एवं गतिविधियों के फोटोग्राफ्स अलग-अलग उन्हें उपलब्ध पासवर्ड से जान-आन्दोलन डैशबोर्ड www.poshanabhiyan.gov.in पर उसी दिन अपलोड किया जाना है तथा उनका डाकुमेन्शन की कराया जाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी विभागवार डैशबोर्ड पर इन्ट्री को मानिटर कर अवगत कराते रहें, ताकि पोषण माह का आयोजन एवं क्रियान्वयन सफलतापूर्वक किया जा सके। इस अवसर पर पोषण वाटिका में पौधरोपण हेतु सहजन, आंवला व अमरूद के पौधे वहां पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किये गये। 
 
इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आदि उपस्थित रहे। 
Facebook Comments