Wednesday 21st of October 2026 04:51:23 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Aug 2021 5:00 PM |   690 views

देश में कोविड-19 के 25,072 नए मामले

नयी दिल्ली- भारत में एक दिन में कोविड-19 के 25,072 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,24,49,306 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,33,924 हो गई, जो कुल मामलों का 1.03 प्रतिशत है। करीब 160 दिन बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या सबसे कम दर्ज की गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 389 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,34,756 हो गई। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 19,474 कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.63 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 50,75,51,399 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 12,95,160 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.94 प्रतिशत है, जो पिछले 28 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.91 प्रतिशत है, जो पिछले 59 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,16,80,626 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 58.25 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 389 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 145, ओडिशा के 69 और केरल के 66 लोग थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 4,34,756 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,35,962, कर्नाटक के 37,145, तमिलनाडु के 34,709, दिल्ली के 25,079, उत्तर प्रदेश के 22,792, केरल के 19,494 और पश्चिम बंगाल के 18,364 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

( भाषा )

 

Facebook Comments