Wednesday 21st of October 2026 02:11:19 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Divya Chaubey | Published Date : 1 Jul 2021 1:37 PM |   853 views

तेरी यादों में

कुछ और दिन रहने दे
संग अपने चलने दे
चलते- चलते वो वक़्त
आ ही जायेगा जब
हमे बिछडना होगा नई
राह पर चलना होगा।
यह तो सच है कि
जिंदगी भर कोई
साथ नही निभाता
अपने को खुद ही
सम्भालना पडता है
सवारना भी पडता है।
कोई आपको बस राह
दिखा सकता है, राह
पर चलना तो हमारी
अपनी ही जिम्मेदारी है
जिन्दगी आसान नही होता
आसान बनाना पड़ता है।
अब तो इतनी दूर
आ गए है हम
जख्म जो मिले थे
वो भी हो रहे, कम
तू नहीं है मगर तेरी
यादो में जी रहे है हम।
Facebook Comments