Sunday 6th of September 2026 02:07:21 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Jun 2021 5:59 PM |   828 views

वृद्ध एवं विपन्न कलाकार मासिक पेंशन योजना के लिए आवेदन करे

फाइल फोटो 

गोरखपुर -संस्कृति विभाग, उ0प्र0 द्वारा संचालित वृद्ध एवं विपन्न कलाकारों को मासिक पेंशन योजना के अन्तर्गत पेंशन हेतु निर्धारित प्रारूप पर आवेदन-पत्र समाचार पत्रों में विज्ञापन के माध्यम से 20 जुलाई, 2021 तक आमंत्रित किये गये हैं। 

उक्त योजनान्तर्गत आवेदनकर्ता संबंधित जनपद के जिलाधिकारी/जिला सूचना अधिकारी से आवेदन-पत्र संस्तुत/अग्रसारित कराकर संस्कृति निदेशालय, उ0प्र0 नवम तल, जवाहर भवन, लखनऊ में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2021 है। अपूर्ण एवं प्राधिकृत अधिकारी की संस्तुति रहित एवं विलम्ब से प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं होगा।

गोरखपुर मण्डल के सभी जनपद के अर्ह कलाकार स्थानीय स्तर पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संग्रहालय के उप निदेशक ने कहा कि वृद्ध एवं विपन्न कलाकार मासिक पेंशन योजना के अन्तर्गत अवश्य आवेदन करें। ताकि अधिकाधिक अर्ह कलाकारों को सन्दर्भित योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

Facebook Comments