Monday 9th of November 2026 08:06:15 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Jun 2021 5:26 PM |   847 views

मुकुल रॉय की घर वापसी, ममता की मौजूदगी में TMC में हुए शामिल

मुकुल रॉय एक बार फिर से घर वापसी करते हुए तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। तृणमूल भवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुकुल रॉय का स्वागत किया। मुकुल रॉय के साथ उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और ममता  बनर्जी  के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे। कभी ममता के बेहद करीबी रहे मुकुल रॉय ने 2017 में भाजपा ज्वाइन किया था।

पिछले कई दिनों से मुकुल रॉय भाजपा से नाराज बताए जा रहे हैं। मुकुल रॉय की नाराजगी की मुख्य वजह शुभेंदु अधिकारी बताए जा रहे हैं। जब से भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को नेता प्रतिपक्ष बनाया है तबसे मुकुल रॉय की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। यह भी खबर रही कि जब मुकुल रॉय और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए तब भाजपा की ओर से कोई खोज खबर नहीं ली गई। इसी वजह से वह नाराज हैं। मुकुल रॉय की नाराजगी उस समय खुलकर सामने आ गई जब उनके बेटे ने साफ तौर पर कहा था कि राजनीति में कुछ भी संभव है। फिलहाल मुकुल रॉय कृष्णा नगर से विधायक हैं। उन्हें भाजपा ने कृष्णा नगर से उम्मीदवार बनाया था।

Facebook Comments