Wednesday 21st of October 2026 09:24:55 AM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Jun 2021 6:03 PM |   811 views

जिलाधिकारी द्वारा रोटरी क्लब सुल्तानपुर ट्रांसगोमती सेल्फी प्वाइंट का किया गया उदघाटन

सुलतानपुर -जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा गुरूवार को जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित टीवी क्लीनिक तथा आयुष विभाग में रोटरी क्लब सुल्तानपुर ट्रांसगोमती द्वारा कोविड-19 के विरुद्ध वैक्सीनेशन के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सेल्फी प्वाइंट का फीता काटकर उदघाटन किया गया। 
 
रोटरी क्लब सुल्तानपुर ट्रांसगोमती के रोटेरियन उमंग व संदीप गुप्ता के सहयोग और संयोजन में दोनो सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से कोविड-19 के विरुद्ध वैक्सीनेशन कार्यक्रम को प्रोत्साहित व प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्षा ने उपास्थित लोगो को संबोधित कर वैक्सिनेशन के महत्व को विस्तार से बताया और वैक्सिनेशन सेटर पर उपस्थित सभी लोगो से वैक्सीनेशन के बाद सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डालने का आग्रह किया। जिससे जन सामान्य वैक्सीनेशन के प्रति आकर्षित तथा सजग हो सके।
 
सेल्फी प्वाइंट के उदघाटन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बबीता जयसवाल, सीएमओ डॉ0 धर्मेंद्र त्रिपाठी तथा जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल उपस्थित रहे। रोटेरियन संतोष सिंह, एस0 बी0 सिंह, डॉ पवन सिंह, राजीव त्रिपाठी, शिशिर जायसवाल, अमित बरनवाल, श्याम जी गुप्ता, परितोष, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे। रोटरी क्लब सुल्तानपुर ट्रांसगोमती के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, सचिव जी0पी0 सिंह तथा कोषाध्यक्ष शैलेंद्र चतुर्वेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। 
Facebook Comments