Thursday 26th of November 2026 05:37:18 PM

Breaking News
  • मोदी -मर्ज के बीच फोन पर बातचीत भारत – जर्मनी सबंधो पर चर्चा |
  • उत्तर प्रदेश चुनाव -समाजवादी पार्टी का कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव ,सीट बंटवारे पर पेच बरकरार |
  • फिर साथ आए बीजेपी -अकाली दल , पंजाब चुनाव साथ लड़ने का ऐलान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Jun 2021 2:50 PM |   698 views

CM केजरीवाल का ऐलान- ऑड-ईवन के आधार पर दिल्ली में खुलेंगीं दुकानें, मेट्रो भी होगी शुरू

 

नई दिल्ली -दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, दिल्ली में सोमवार के आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन काफी रियायत दी जा रही है। बाज़ार, मॉल को ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक के लिए खोला जाएगा। इसके साथ ही निजी दफ़्तर 50% क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। बता दें कि जरूरी सामान की दुकानें रोज खुलेंगी और दिल्ली मेट्रो 50% क्षमता के साथ शुरू की जा रही है।

बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के क़रीब 400 केस आए हैं और पॉजिटिविटी रेट क़रीब 0.5% रह गया है। केजरीवाल ने ऐलान करते हुए कहा कि, सरकारी दफ़्तरों में ग्रुप ए ऑफिसर 100% और बाकी इसके नीचे वाले 50% ऑफिसर काम करेंगे। जरूरी सेवाओं में 100% कर्मचारी काम करेंगे।

Facebook Comments