Sunday 25th of October 2026 12:52:02 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 May 2021 2:53 PM |   777 views

ग्रामीण क्षेत्रों में खस्ताहाल पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को तत्काल सक्रिय किया जाए : मायावती

फाइल फोटो  

लखनऊ- बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने पर सरकार को घेरते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में चिकित्सकों व अन्य सरकारी कर्मचारियों के अभाव में जो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेकार व खस्ताहाल पड़े हैं उन्हें तत्काल सक्रिय किया जाए ताकि ग्रामीण भारत के अधिसंख्य गरीब व बेसहारा लोगों को इसका लाभ फौरन मिल सके।

मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘कोरोना वायरस का प्रकोप सुविधाहीन ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी फैल जाने से भारत सुर्खि़र्यों में आ गया है, फिर भी सरकारें इसकी उचित तैयारी व उससे जनता को राहत दिलाने के संबंध में ताबड़तोड़ घोषणाएं ऐसे कर रही हैं जैसे चुनाव के समय में हवा-हवाई वादों का प्रचलन है, अति-दुःखद।’

उन्होंने कहा, ‘जबकि सख्त जरूरत है कि उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में डॉक्टर व अन्य सरकारी कर्मचारियों के अभाव में जो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेकार व खस्ताहाल पड़े हैं उन्हें तत्काल सक्रिय किया जाए ताकि ग्रामीण भारत के अधिसंख्य गरीब व बेसहारा लोगों को इसका लाभ फौरन मिल सके।

Facebook Comments