Thursday 23rd of April 2026 10:49:46 AM

Breaking News
  • सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बना एयरबेस|
  • यू. पी बोर्ड का परीक्षाफल कल घोषित होगा |
  • प्रधानमंत्री मोदी पर आतंकवादी टिप्पणी चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन खडगे को थमाया नोटिस |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Mar 2021 6:29 PM |   690 views

ई-जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया

सुलतानपुर – जनपद न्यायाधीश संतोष राय की संरक्षता में  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतीश कुमार मगन की उपस्थिति में देवर्षि  देव कुमार  न्यायिक मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर द्वारा ई-जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया,  जिसमें पांच वादों को निस्तारित करते हुए उनसे संबंधित चार अभियुक्तों को उनके द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने पर जिला कारागार सुल्तानपुर में बिताई गई अवधि को सजा मानकर रिहा किया गया।

साथ ही यह भी सूचित करना है कि 10 अप्रैल को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में सभी वादकारियों से अनुरोध है कि आप अपने वादों को अधिक से अधिक संख्या में नियत करा कर जरिए सुलह समझौता निस्तारित कराते हुए उसका लाभ उठाएं।

Facebook Comments