Tuesday 22nd of September 2026 02:36:02 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Jan 2021 5:37 PM |   715 views

वैदिक गणित हमारी धरोहर , इसे सजोए रखने की जरूरत है-जिलाधिकारी

सुलतानपुर- नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर में क्षेत्र उत्तरी वैदिक गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा आज किया गया। जिलाधिकारी ने आज यहां क्षेत्र स्तरीय वैदिक गणित प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कहा कि वैदिक गणित हमारी धरोहर है। इसे सजोए रखने की जरूरत है। विद्या भारती इस कार्य में लगी हैं।
 
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने क्षेत्र स्तरीय वैदिक गणित प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कहा कि छात्र/छात्राएं वैदिक गणित पर विशेष ध्यान दें। यह हमारी भारतीय संस्कृति की धरोहर है, जो उनकी मेधाओं को निखारने का काम करेगी। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विद्या भारती की दृष्टि से 6 प्रांतों तथा 49 जनपदों से प्रतिभागियों ने भाग लिया हैं, जिसमें काशी प्रांत, अवध प्रांत, गोरक्ष प्रांत और कानपुर प्रांत नगरीय व ग्रामीण शामिल हैं। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि का स्वागत और सम्मान प्रबंधक हरिदर्शन राम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन संतोष द्वारा किया गया। 
 
इस अवसर पर कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर-प्रदेश के संगठन मंत्री राम मनोहर, प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह, संभाग निरीक्षक गोपाल तिवारी, भारतीय शिक्षा समिति के सदस्य व पूर्व प्रबंधक सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक हरिदर्शन राम, प्रधानाचार्य राम सिंह, इंद्रजीत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 
Facebook Comments