Thursday 5th of March 2026 03:08:26 PM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Dec 2020 4:06 PM |   620 views

‘द ग्रे मैन’ में नजर आएंगे धनुष

लॉस एंजिलिसर- दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता धनुष अपने हॉलीवुड करियर का आगाज करने को तैयार हैं और वह जल्द ही एंथोनी और जो रूसो की फिल्म ‘द ग्रे मैन’ में नजर आएंगे।

‘द ग्रे मैन’ में रेयान गोस्लिंग और क्रिस इवांस जैसे दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता भी नजर आएंगे। ‘नेटफ्लिक्स’ की यह फिल्म मार्क ग्रीनी के 2009 में आए उपन्यास ‘द ग्रे मैन’ पर आधारित होगी।

धनुष के इस फिल्म का हिस्सा बनने की ‘नेटफ्लिक्स’ ने ट्विटर पर जानकारी दी। हालांकि उनके किरदार से जुड़ी जानकारी अभी नहीं दी गई है। धनुष ‘अडूकलम’ और ‘रांझणा’ जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Facebook Comments