Monday 5th of October 2026 11:45:12 AM

Breaking News
  • भारत की वित्तीय स्थिति मजबूत- RBI गवर्नर|
  • अल्मोड़ा में महिलाओं ने शुरू की लिलियम की खेती |
  • तिरुपति में बायलर हादसा ,5 कर्मचारियों की मौत|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Dec 2020 5:14 PM |   722 views

कृषि मंत्री ने अमित शाह से की मुलाकात

नयी दिल्ली-  केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सोमप्रकाश ने रविवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। मंत्रियों के साथ पंजाब के भाजपा नेता भी थे।

तोमर, सोमप्रकाश और पीयूष गोयल ने प्रदर्शनकारी किसानों के साथ वार्ता में सरकार का नेतृत्व किया था। एक अधिकारी ने बताया कि तोमर और सोमप्रकाश ने गृह मंत्री से मुलाकात की। यह अभी पता नहीं चल सका है कि बैठक में क्या बातचीत हुई।

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों के किसान केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Facebook Comments