Sunday 25th of October 2026 11:16:19 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Nov 2020 5:18 PM |   706 views

दिल्ली में आरटी-पीसीआर जांच का शुल्क घटाने का निर्देश

नयी दिल्ली-  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 का पता लगाने के लिए की जाने वाली आरटी-पीसीआर जांच का शुल्क घटाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि इससे कोविड-19 जांच के लिए निजी प्रयोगशालाओं में जाने वाले लोगों को मदद मिलेगी। वर्तमान में निजी प्रयोगशालाओं में आरटी-पीसीआर जांच का शुल्क 2,400 रूपये है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने दिल्ली में आरटी-पीसीआर जांच की दरें घटाने का निर्देश दिया है। सरकारी प्रतिष्ठानों में तो यह जांच नि:शुल्क की जा रही है लेकिन इससे उन लोगों को फायदा होगा जो निजी लैब में जांच करवाने जाते हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मुख्यमंत्री के ट्वीट के जवाब में कहा कि इस बाबत आदेश तत्काल जारी किए जाएंगे।

Facebook Comments