Tuesday 22nd of September 2026 01:47:48 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Nov 2020 2:54 PM |   668 views

पश्चिम बंगाल दूसरा कश्मीर बन गया है -दिलीप घोष

कोलकाता-  पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने बुधवार को कहा कि राज्य ‘‘दूसरा कश्मीर’’ बन गया है क्योंकि यहां हर दिन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जा रहा है और रोजाना अवैध तरीके से बम बनाने वाली फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हो रहा है।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इन टिप्पणियों के लिए घोष पर निशाना साधा और कहा कि वह भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की ओर ध्यान दें, जहां ‘‘कानून के शासन का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है।

घोष ने बीरभूम जिले में ‘चा-चक्रा’ (चाय पर चर्चा) कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘ पश्चिम बंगाल दूसरा कश्मीर बन गया है। हर दिन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जा रहा है और हर दूसरे दिन अवैध तरीके से बम बनाने वाली फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ हो रहा है। यहां केवल एक फैक्ट्री चल कर रही है – बम बनाने की फैक्ट्री।

उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि घोष राज्य की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने कहा, बाहरी लोगों की मिलीभगत से दिलीप घोष पश्चिम बंगाल की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य की स्थिति पर टिप्पणी करने से पहले, उन्हें भाजपा शासित उत्तर प्रदेश की ओर देखना चाहिए, जहां कानून के शासन का कोई अस्तित्व ही नहीं है।

Facebook Comments