Sunday 25th of October 2026 12:56:15 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Nov 2020 6:25 PM |   845 views

अभिनेत्री सना खान ने की शादी

मुंबई- मनोरंजन जगत को अलविदा कहने के करीब एक महीने बाद टीवी और फिल्म अभिनेत्री सना खान ने रविवार को बताया कि उन्होंने शादी कर ली है।

“बिग बॉस” की पूर्व प्रतिभागी ने इंस्टाग्राम पर अपने दुल्हे अनस सईद के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने 20 नवंबर को निकाह किया था। खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ” अल्लाह की रज़ा के लिए एक दूसरे से मोहब्बत की। अल्लाह की रज़ा के लिए एक दूसरे से शादी की। अल्लाह हमें इस दुनिया और जन्नत में एक साथ रखे।

33 वर्षीय खान ने अक्टूबर में कहा था कि उन्होंने फिल्म जगत छोड़ने का फैसला किया है और वह इंसानियत की खिदमत के लिए अपनी जिंदगी गुजारेंगी और “विधाता” के आदेशों का पालन करेंगी। खान ने 2005 में आई ” यही है हाई सोसाइटी” से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद “हल्ला बोल, ” जय हो”, “वजह तुम हो” और ” टॉयलेटः एक प्रेमकथा” में अभिनय किया था।

Facebook Comments