Sunday 6th of September 2026 11:18:26 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Nov 2020 5:41 PM |   695 views

नीतीश कुमार ने 7वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

पटना- नितीश कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी राजभवन में मौजूद रहे। नीतीश कुमार को राज्यपाल फागु चौहान ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। दोनों ही नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव में राजग को 125 सीटें मिलीं जिसमें नीतीश कुमार की जद (यू) को 43 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा को जद (यू) से 31 सीट अधिक (74 सीट) हासिल हुई।

 

Facebook Comments