Sunday 25th of October 2026 03:05:00 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Nov 2020 3:54 PM |   802 views

हज 2021 हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर तक

कुशीनगर -जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम ने अवगत कराया है कि हज-2021 की घोषणा हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा दिनांक 07-11-2020 से प्रारम्भ कर दी गई है जिसकी अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2020 निर्धारित की गई है। आवेदन हेतु आवश्यक गाइडलाइन भी जारी की गई है।
 
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया की हज आवेदन फार्म केवल हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई की वेबसाइट www.hajcommittee.in पर ऑन लाइन व हज कमेटी ऑफ इण्डिया के मोबाइल एप्प के माध्यम से भरे जा सकेंगे। ऑन लाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदक का मो0न0 व ईमेल आईडी आवश्यक है, जिसपर ओटीपी आएगा और ओटीपी इंटर करने पर ही रजिस्ट्रेशन पूर्ण होगा तथा आवश्यक प्रपत्र अपलोड करना होगा तदुपरांत शुल्क जमा किया जाएगा तभी प्रिंट आउट निकाला जा सकेगा। व फोटो का साइज भी निर्धारित किया गया है। एक कवर में एक ही परिवार के अधिकतम तीन व न्यूनतम एक व्यक्ति आवेदन कर सकेंगे। आवेदन हेतु 07 नवम्बर 2020 की आयु 18 वर्ष से कम या 65 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिये। रजिस्ट्रेशन शुल्क रू0 300/प्रति आवेदक की दर से उक्त वेबसाइट पर ऑन लाइन ई-पेमेंट अथवा वेबसाइट पर उपलब्ध पे-इन स्लिप डाउन लोड कर हज कमेटी के ऑफ इंडिया के स्टेट बैंक खाता स0 35398104789, अथवा यूनियन बैंक के खाता स0 318702010406010 में जमा कराए जा सकते हैं।
 
उन्होंने बताया कि आवेदन न लाइन करने उपरांत आवेदक को फ़ोटो, जमा धनराशि की रशीद, पासपोर्ट की प्रथम व अंतिम पृष्ठ तथा बैंक पासबुक/ कैंसल्ड चेक की प्रति वेबसाइड पर ऑन लाइन अपलोड करना आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन /अपलोड  करने में कठिनाई की स्थिति में ई-सुविधा केंद्र,/,हज फैसिलिटी सेंटर/स्वयंसेवी संस्थाओं से निःशुल्क सेवा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होने बताया कि हज आवेदन करते समय पासपोर्ट की वैधता 10 जनवरी 2022 तक होना आवश्यक है, तथा यदि आवेदन फॉर्म में अंकित आवासीय पता पासपोर्ट पटे से भिन्न है तो स्वहस्ताक्षरित प्रपत्र जैसे आधार कॉर्ड/बैंक पासबुक/वोटर आईडी कार्ड /गत तीन माह के बिजली /टेलीफोन बिल,पानी का बिल,गैस कनेक्शन प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न किये जायेंगे। तथा वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा।  उन्होंने बताया बिना महरम श्रेणी की महिलाएं जिनकी आयु 45 वर्ष से कम  अथवा 65 वर्ष से अधिक न हो वही महिलाएं एक ग्रुप में अधिकतम तीन आवेदन कर सकती हैं।
 
हज आवेदन में किसी प्रकार की दिक्कत/कठिनाई आने पर आवेदक कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के हेल्प लाइन न0 022-2210 7070 इन्फॉर्मेशन सेंटर पर सम्पर्क कर सकते हैं अथवा हज कमेटी के सीयूजी न0 7310103531,7310103532, 7310103536, 7310103537, 73101038, 7310103541, 7310103543 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Facebook Comments