Monday 2nd of March 2026 12:47:18 PM

Breaking News
  • ईरान पर हमले के बीच अमेरिकी सेना ने मार गिराए कई पाकिस्तानी ,मची भगदड़ |
  • पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट से 50 लाख घुसपैठियों का सफाया ,बीजेपी नितिन नवीन का बड़ा दावा |
  • उत्तर प्रदेश बनेगा देश का अगला फ्रेंच फ्राई केंद्र ,जलवायु परिवर्तन से आलू की गुणवत्ता में सुधार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Oct 11:37 AM |   1069 views

जीरा पानी पीने के फायदे

आज-कल हर इंसान की एक सामान्य इच्छा है – वज़न घटाने का। वज़न घटाना सबकी नज़रों में बहुत ही कठिन होता है, लेकिन असल में ये बड़ा आसान है। जीरा का पानी (cumin seed water) इसके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। इससे हमारा वज़न घटना, एक चमत्कार जैसा है।

कहते हैं कि जीरा का पानी, सुबह उठते ही, खाली पेट पर पीने से हमें कई बीमारियों से राहत मिलती है, जैसे की – कॉन्स्टिपेशन, खाना ठीक से हजम ना होना आदि। इसे रोज़ पीने से, हमारा पेट भी कम हो जाता है।

जीरा पानी क्या है ?

जिस पानी में हम जीरे को रात भर भिगोकर रखते हैं, उसे जीरे का पानी कहते हैं। रात भर भिगोने से, पानी जीरे के अंदर चला जाता है, जिसके कारण जीरा सूज जाता है। इसके बाद जीरा के कई सारे तत्व पानी में भी मौजूद हो जाते हैं, जिसकी वजह से पानी अब पीला-सा हो जाता है। जीरा पानी को ग्लास में बनाना हमेशा बेहतर होता है। लेकिन ये पानी पीने से हमारा वज़न कम कैसे होता है?

जीरा पानी पीने के फायदे – 

कम कैलरीज –

जीरा में करीबन 7 कैलरीज़ होते हैं। उसके पानी में ये संख्या कम हो जाती है। इसलिए हमारे शरीर को ज़्यादा कैलरीज़ होने का डर नहीं रहेगा, और हमें अतिरिक्त कैलरीज़ को घटाने की भी चिंता नहीं रहेगी।

मोटापा से बचना –

जीरे के पानी में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जिससे हमारे शरीर का वज़न उचित से ज़्यादा नहीं बढ़ता है। वैज्ञानिक कहते हैं की ये फायदा हमें जीरे के तेल से भी मिलता है।

बेहतरीन पाचन – 

जीरा का पानी अच्छे और बेहतरीन पाचन के लिए जाना जाता है। जब हमारा पाचन अच्छा होता है, तो अपने आप ही हमारे शरीर का चपापचय बढ़ जाता है, जिससे हमारा वज़न घट जाता है।

विषाक्त पद्दार्थों का कम होना –

जीरा का पानी पीने से हमारे शरीर में पाए गए विषाक्त पदार्थ भी काफी हद तक कम हो जाते हैं। अस्वस्थ रहने से, हमारे शरीर में ऐसे पदार्थ घर कर लेते हैं, जिसकी वजह से हमारा वज़न बढ़ जाता है। सिर्फ वज़न ही नहीं, हमारे शरीर को कॉन्स्टिपेशन जैसे बीमारियों की भी तकलीफ होती है। लेकिन जीरे के पानी से, ये सारे पदार्थ हमारे शरीर से निकल जाते हैं, और अन्य तकलीफों के साथ-साथ, हमारा वज़न भी घट जाता है।

ये सब तरीके और कारण इस बात का प्रमाण है कि जीरे का पानी सिर्फ  हमारे वज़न को कम नहीं करता है, बल्कि हमारे शरीर को पूर्ण रूप से स्वस्थ भी रखता है। लेकिन ये सारे फायदे सिर्फ एक या दो दिन में हमें नहीं मिलते हैं। हमें इसके लिए, जीरे के पानी को, खाली पेट  रोज  पीना चाहिए।

 

Facebook Comments