Monday 8th of June 2026 03:57:20 PM

Breaking News
  • तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय का DMK पर वार -परिवारवाद की राजनीति  खत्म करेंगे |
  • कुशीनगर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ |
  • आजमगढ़ में फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Sep 2020 6:48 PM |   712 views

आत्मनिर्भरता हेतु मुर्गी पालेंगे प्रवासी

भाटपाररानी – आत्मनिर्भरता हेतु मुर्गी पालन में दक्षता हेतु प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र, मल्हना  भाटपार रानी द्वारा दिए जाए रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रवासियों को मुर्गी पालन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। 

समापन के अवसर पर बनकटा एवं भाटपार रानी के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने मुर्गी पालन में आने वाली कठिनाइयों तथा उनके निवारण पर बल दिया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

पूर्व में कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए केंद्र के प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव ने मुर्गियों की विभिन्न प्रजातियां उनके आवास की व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा की। केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर आर पी साहू ने मुर्गियों के आहार व्यवस्था तथा  उनमें लगने वाले विभन्न रोगों एवं उनके निवारण की चर्चा की।

अजय तिवारी ने मुर्गी पालन में रखी जाने  वाली सावधानियों के बारे में बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बनकटा भाटपार रानी भटनी एवं सलेमपुर विकास खंड के कृष्णावती देवी गिरजानंद यादव राजू कुमार गौतम ममता देवी सहित 36 प्रवासी या उनके परिवार के लोगों ने भाग लिया।

Facebook Comments