Wednesday 4th of November 2026 09:05:55 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Sep 5:42 PM |   788 views

पोषण वाटिका बनाने के लिए आंगनबाड़ियों को किया गया प्रशिक्षित

भाटपाररानी – कृषि विज्ञान केंद्र मल्हाना भाटपार रानी देवरिया द्वारा पोषण अभियान के तहत ‘पोषण माह  2020″के अंतर्गत दिनांक 17 सितम्बर को  महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य माननीय राज कुमार शाही ने प्रशिक्षणार्थियों को सब्जियों के बीज का पैकेट तथा सहजन का पौधा वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यदि हम स्वस्थ समाज की स्थापना करते हैं तो हमारा पूरा देश भी स्वस्थ होगा। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र इफको और समेकित बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग विभाग के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यदि हर गांव में पोषण वाटिका बनाने का कार्य किया जाए तो हम कुपोषण मिटाने की दिशा में कुछ सफल हो पाएंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव ने पोषण वाटिका का रेखांकन करने तथा उसमें कौन से पौधे कब कब लगाया जाए इसके बारे में विस्तार से चर्चा की l उन्होंने बताया की यदि हमारी भोजन की थाली में प्रतिदिन तीन सौ ग्राम सब्जी और 110 ग्राम फल का समय समावेश करते हैं तो हमारे शरीर में यूनिटी पड़ती है और हम बहुत सी बीमारियों से बच सकते हैं।

केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर आरपी साहू ने बताया कि किसी भी बच्चे के विकास के लिए उसे संतुलित आहार दिया जाना आवश्यक है और उसके विटामिन खनिज पदार्थों की पूर्ति के लिए फल और सब्जी का सेवन करना आवश्यक होता है। इफको के प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने द्वारा उपलब्ध कराए गए सब्जी बीज के पैकेट के बारे में चर्चा करते हुए बताया की सब्जियों में पत्तेदार सब्जियों का बहुत बड़ा महत्व है और उसके बीच इस पैकेट में उपलब्ध है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी  गोपाल सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस पोषण माह में किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। किसानों की तरफ से उपस्थित रमेश मिश्रा ने पोषण माह के अंतर्गत केंद्र द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन अजय तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम में भाटपार रानी बनकटा एवं भटनी ब्लॉक से 80 से अधिक आगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं किसान सम्मिलित हुए।

Facebook Comments