Wednesday 4th of November 2026 02:31:12 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Sep 2020 4:05 PM |   811 views

जनपद में कोविड-19 के संक्रमण/रोकथाम हेतु डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक

कुशीनगर – जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में कोविड-19 के संक्रमण/रोकथाम हेतु कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में शासन के निर्देशानुसार प्रतिदिन 09 बजे से बैठक आयोजित की जा रही है।
 
उक्त के क्रम में आज  बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर लाक्षणिक व्यक्तियों की पहचान करते हुए उनकी जॉच करायी जाये, जिससे संक्रमित व्यक्ति की पहचान समय से हो और उनका उपचार किया जा सके। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि  होम आईसोलेशन, एल-1, एल-2 में रिफर किये गये सभी व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करेंगे। दवा का किट जो निःशुल्क प्राप्त हुआ है उसे सम्बन्धित को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चि किया जाये।  
 
चौधरी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि आई0डी0एस0पी0 से कोविड-19 धनात्मक की सूची आर0आर0टी0 को अबिलम्ब उपलब्ध करायें, जिससे ए0एन0एम0 के साथ 24 घण्टे के अन्दर ट्रेस आउट कर लक्षण के अनुसार होम आईसोलेशन, एल-1 आईसोलेशन, एल-2  में भर्ती कराकर त्वरित गति से उपचार किया जाये। सर्विलान्स की टीम एवं कान्टैक्ट ट्रैसिंग की टीम नियमित रूप लाक्षणिक व्यक्तियों की पहचान कर टेस्टिंग कराये जाने के निर्देश दिये। 
 
जिलाधिकारी ने पोजेटिव मरीजो के कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग हेतु जांच टीम का दायरा बढाये जाने सहित सर्वे टीम के साथ आशा /आंगनवाड़ी कार्यकत्री/लेखपाल को भी लगाए जाने का निर्देश दिए। उन्होंने जनपद स्तर पर आर0आर0टी0 टीम को भी सक्रियता से कार्य किये जाने का निर्देश दिया, एवं इस कार्य मे विशेष प्राथमिकता सहित स्वयं के वचाव हेतु सभी आवश्यक पहलुओं को अपनाए जाने पर जोर दिया गया।
 
 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) विंध्यवासिनी राय, , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नरेंद्र गुप्त, समस्त उप जिलाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे। 
Facebook Comments