Sunday 20th of September 2026 11:16:11 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Aug 2020 5:45 PM |   763 views

स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड कन्ट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण

देवरिया –  प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री  जय प्रताप सिंह ने आज जनपद आगमन के दौरान कलेक्ट्रेट में स्थापित जिला एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का औचक निरीक्षण कर कार्यों की जानकारी की। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 महामारी में सभी एहतियाती आवश्यक उपायो को अपनाये जाने तथा मरीजो का समुचित इलाज सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से किये जाने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आलोक पाण्डेय को दिया। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता नही होनी चाहिए।
 
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप  सिंह ने कन्ट्रोल रूम की कार्य पद्धतियो का जायजा लिया। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि मरीजो एवं जरूरतमन्दो के प्राप्त दूरभाष पर शिकायतो को संज्ञान में लेते हुए उसका त्वरित निस्तारण कराया जाता है। होम आइसोलेशन तथा एल-1 व एल-2 हास्पिटल में रह रहे मरीजो के समस्याओ की भी जानकारी समय समय पर उनके फोन पर सम्पर्क कर कन्ट्रोल रूम द्वारा की जाती है। जनपद में सैम्पूलिंग व टेस्टिंग का कार्य प्रभावी तरीके से किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय में एल-2 हास्पिटल तैयार किया गया है जिसमें 10 मरीजो का इलाज चल रहा है।
 
जिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग में  एल-1 अस्पताल बनाये जाने का कार्य चल रहा है। सेन्ट्रल एकेडमी में एल-1 हास्पिटल स्थापित है जहां कोरोना पाजीटिव मरीज भर्ती है। जिनका इलाज चल रहा है।
 
चिकित्सा मंत्री द्वारा सर्वे कार्य को प्रभावी तरीके से कराये जाने, होम आइसोलेशन के प्राविधानो का कड़ाई से पालन कराये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के जो भी प्राविधान किये गये है उसका पालन अनिवार्य रूप से होना चाहिए। भर्ती मरीजो के खाने पीने की गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था रखी जाये तथा उन्हें उपलब्ध कराया जाये।, किसी प्रकार की कोई कठिनाई उन्हें न हो, इस पर विशेष रूप से ध्यान रखा जाये। उन्होंने प्रतिदिन कोविड-19 महामारी के नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन को किये गये कार्यों की समीक्षा/अनुश्रवण भी किये जाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कन्ट्रोल रूम में एक कम्प्यूटर पर तैनात कर्मी द्वारा किये गये डाटा इन्ट्री आदि कार्यों को भी देखा।
 
निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डा0 सुरेन्द्र सिंह, कन्ट्रोल रूम के नोडल अधिकारी नीरज अग्रवाल, डीसीपीएम राजेश गुप्ता सहित अन्य कन्ट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी गण आदि उपस्थित रहे।
Facebook Comments