Saturday 6th of June 2026 03:51:09 PM

Breaking News
  • तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय का DMK पर वार -परिवारवाद की राजनीति  खत्म करेंगे |
  • कुशीनगर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ |
  • आजमगढ़ में फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Jul 2020 2:00 PM |   1019 views

अच्छा दिन ( पंडित उमाकांत शास्त्री )

  
 
जब तक दरबारी कवियों ने , किया है खुद पर नाज
बेचा है रचनाओं को , बनाकर लहसुन प्याज |
 
तब तक देश गुलाम रहा है , मानवता भी रोई है
जयचंदों ने स्वर्णकमण्डल , घी शक्कर मे डूबोई है|
 
राष्ट्रद्रोह की नागफनियों ने , अपना वंश बढ़ाया है
वटबृक्षों पर बगुलों ने भी , ठाठ से माल उड़ाया है|
 
हँसराज ने मोती त्याग के , घांस की रोटी खाई है
मां ने ममता पीठ बांधकर , वीरगती अपनाई है|
 
बारबार इतिहास है कहता , अच्छा दिन तभी आता है
लेखनी सपूत जब क्रांतिदूत , बनकर परिवर्तन लाता है |
 
                                               
Facebook Comments