Thursday 12th of March 2026 06:57:14 PM

Breaking News
  • पश्चिम बंगाल के वोटरों को राहत सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर अब ट्रिब्यूनल करेगा ख़ारिज आवेदनों की सुनवाई |
  • ईरान -इजराइल जंग का खेलो पर असर ICC वर्ल्ड कप लीग -2 पर लगी रोक ,फीफा ने कहा -नहीं टलेगा फुटबाल वर्ल्ड कप |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Jul 2020 1:32 PM |   518 views

पुलिस के हत्थे आया विकास दुबे, मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार

गैंगस्टर विकास दुबे की तलाश में उत्तर प्रदेश पुलिस जगह-जगह खाक छान रही थी और एक-एक कर उसके गुर्गे को ठिकाने भी लगा रही थी। लेकिन इन सब के बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। खबरों के अनुसार आखिरकार आठ पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या के आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के सूत्रों का कहना है कि कानपुर मुठभेड़ के मुख्य आरोपी विकास दुबे को उज्जैन के एक पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार किया गया। 

Facebook Comments