Wednesday 4th of November 2026 08:36:38 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Jun 2020 4:58 PM |   798 views

वाई फाई चौपाल के द्वारा दिया जा रहा है ग्राम पंचायतों के सरकारी भवनों को निशुल्क कनेक्शन

कुशीनगर – जनपद कुशीनगर के प्रथम चरण के  कप्तान गंज ब्लाक में सीएससी वाई फाई चौपाल के माध्यम से पुलिस चौकी थाना कोटेदार ग्राम पंचायत भवन प्राइमरी स्कूल आंगनवाड़ी आदि में  फ्री हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है| 

जनपद के सीएससी जिला प्रबंधक  बिनोद कुमार द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाली समस्त सरकारी संस्थाओं में भारत सरकार ने के निर्देश पर निशुल्क कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे , जिसमें संस्था प्रमुख को पहचान पत्र की एक कॉपी फोटो एवं संस्था की आईडी उपलब्ध कराना होगा l WiFi FTTH के  अंतर्गत व्यक्तिगत कनेक्शन भी लिए जा सकेंगे ।

 इसी क्रम में कप्तानगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत मुंडेरा के   चैंपियन वीएल ई  मो. नुरुल हूदा द्वारा ब्लॉक ऑफिस के अतिरिक्त विद्यालय ,आंगनवाड़ी,  जन सेवा केंद्र आदि को अब तक सुविधा पहुंचा दी गई है जिससे समस्त ब्लॉक वासियों में खुशी की लहर  है सभी ने यशस्वी प्रधानमंत्री जी को बहुआयामी योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है l

 

Facebook Comments