Wednesday 4th of November 2026 07:24:08 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 May 2020 4:15 PM |   641 views

आश्रय स्थल का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया

सुलतानपुर –  कोविड-19 वैश्विक महामारी के संक्रमण के रोकथाम/बचाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने आज टाइनी टाट्स पब्लिक स्कूल टेढ़ुई में स्थापित (आश्रय स्थल) तहसील  बल्दीराय का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रय स्थल पहुंचकर बाहर से आये हुए श्रमिकों से खान-पान सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कीे। तहसीलदार बल्दीराय ने जिलाधिकारी को बताया कि कल सायं से अब तक रेलवे स्टेशन से रोडवेज की बसों द्वारा लगभग 200 श्रमिक इस आश्रय स्थल पर आये और उन सब का मेडिकल टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद खाने-पीने की व्यवस्था की गयी और सभी श्रमिकों को राशन किट देकर बस द्वारा उनके घरों पर भेजा जा रहा है। 
 
 जिलाधिकारी ने आश्रय स्थल के किचन में  भोजन की गुणवत्ता की जाॅच कर श्रमिकों से उनके खान-पान सम्बन्धी जानकारी ली तथा आश्रय स्थल पर लगे हुए सी0सी0टी0वी0 कैमरे का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। सभी श्रमिकों ने बताया कि हम लोगों के लिये खाने-पीने का प्रशासन द्वारा उचित प्रबन्ध है। उन्होंने श्रमिकों को सोशल डिस्टेन्सिंग और मास्क लगाने हेतु प्रेरित किया। 
 
 इस अवसर पर तहसीलदार बल्दीराय रानी गरिमा जायसवाल, पुलिस सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, मेडिकल टीम सहित आदि लोग  उपस्थित रहे।   
Facebook Comments