Thursday 20th of August 2026 10:15:42 PM

Breaking News
  • मौलाना रिजवी की मुसलमानों से अपील-मोदी ,योगी को भला -बुरा न कहे ,बीजेपी को हराना हमारा काम नही |
  • GEN-G के लिए मध्यप्रदेश में बड़ी सौगात-मोहन यादव सरकार देगी एक करोड़ युवाओं को फ्री ए आई प्रशिक्षण|
  • सिवान AK-47विवाद पर SP हटाए गए|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 May 2:54 PM |   2456 views

भोजन मे शामिल करे हरी सब्जियाँ

 बलिया – प्रति व्यक्ति को प्रतिदिन 300 ग्राम सव्जियो की आवश्यकता होती है।जिसमे 100 ग्राम पत्तेदार होनी चाहिये। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौधौगिक विश्व विधालय कुमारगंज अयोध्या  द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र सोहाँव बलिया के अध्यक्ष प्रो.रविप्रकाश मौर्य ने बताया कि  आजकल बाजार में बिकने वाली चमकदार फल ,सब्जियों को रासायनिक उर्वरक प्रयोग करके उगाया जाता है|
 
रसायनों का इस्तेमाल खरपतवार, कीड़े व बीमारियों रोकने के लिए किया जाता है| इन रासायनिक दवाओं का कुछ अंश फल सब्जी में बाद तक बना रहता है, जिसके कारण उन्हें इस्तेमाल करने वालों में बीमारियाँ से लड़ने की ताकत कम होती जा रही हैं|
 
इस के अलावा फलों व सब्जियों के स्वाद में अंतर आ जाता है,इस लिये नीम से बनी दवाओ का प्रयोग करे।नीम की गिरी महीन 40ग्राम या लहसुन 5 ग्राम हरी मिर्च 5 ग्राम को पीस कर प्रति लीटर पानी मे मिलाकर सब्जियो पर छिड़काव करने से कीटों से नुकसान नही होता है। रसायन रहित सब्जियों के लिये जैविक पोषण वाटिक की स्थापना करे।
 
पोषण वाटिका के लिये  घर के पीछे या आसपास की जगह ठीक होती हैं|  जहाँ पानी पर्याप्त मात्रा में मिल सके, जैसे नलकूप या कूएँ का पानी, स्नान का पानी, रसोईघर में इस्तेमाल किया गया पानी पोषण वाटिका तक पहुँच सके|   पोषण वाटिका का आकार  जमीन की उपलब्धता, परिवार के सदस्यों की संख्या  और समय की उपलब्धता पर निर्भर होता है। पोषण वाटिका से सालभर शुध्द हरी ताजी सब्जियां मिलेगी।
 
Facebook Comments