Wednesday 4th of November 2026 06:28:14 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Apr 4:19 PM |   1066 views

आँखों में गुलाब जल डालने के फायदे

 

आजकल की भाग – दौड़ भरी जिन्दगी में हमे अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए | आज सभी लोगो के पास एंड्राइड मोबाइल एवं लैपटॉप है , और प्रत्येक व्यक्ति घंटो उस पर काम करता है , नतीजा होता है आँखों में जलन , पानी गिरना और सुजन आ जाना आदि |   फिर हमारे घरों के बुजुर्ग हमे आँखों में गुलाब जल डालने को कहतें है | ऐसा क्यों कहतें है कभी आपने सोचा है अगर नही पता तो आईये जानतें है कि क्या है  आँखों में गुलाब जल डालने के फायदे? 

  • आँखों के नीचे काले घेरे दूर करने के लिए खीरा पीस लें और उसका रस निकाल लें। इस रस में 2-3 बूँद गुलाब जल डालें और इसे अपनी आँखों पर लगा लें। 20 मिनट बाद आँखें धो लें।
  • गुलाब जल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो आपको धूल और सौंदर्य प्रसाधनो से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाते हैं।
  • गुलाब जल आँखों से धूल हटाकर आँखों की सफाई करता है। इसके लिए बस सोने से पहले आँखों में गुलाब जल की कुछ बूँदें डाल लें। 
  • गुलाब जल आँखों के लिए अत्यधिक लाभदायक होता है। यदि आपकी आँखों में जलन हो रही है या इनसे पानी निकल रहा है तो गुलाब जल आपके लिए सबसे उपयोगी होगा। इसके लिए आँखों में दोनों आँखों में 3 बूँदें डाल लें और आँखों को 5-10 मिनट के लिए बंद रखें। आपको इससे काफी राहत मिलेगी |

                                    (प्रियंका  )

Facebook Comments