Sunday 25th of October 2026 12:21:06 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Apr 2020 3:58 PM |   995 views

कुंडलियां

घर में पूजा कीजिए,घर में पढो नमाज।
कोरोना का बंद हो, दहशतगर्दी साज।।
दहशतगर्दी साज, सुरक्षित देश हमारा।
कोरोना ने ललकारा है, विवेक हमारा।।
कह “सागर” कविराय, आस्था जिंदा हमसे।
लोकडाऊन भी यही ,कह रहा है कब से।।
 
डर के आगे जीत है,घर में जाकर बैठ।
बाहर जानें के लिए, इतना भी ना ऐंठ ।।
इतना भी ना ऐंठ ,बचाले ये जिंदगानी।
घर से बाहर मौत है, ना कर ये नादानी।।
कह “सागर” कविराय कोरोना बडा ही जिद्दी।
पूरी दुनिया की उतार दी ,जिसने चड्डी।।
 
डॉ.नरेश कुमार “सागर”
ग्राम- मुरादपुर- सागर कॉलोनी, जिला- हापुड (उत्तर प्रदेश)
 
 
 
Facebook Comments