Saturday 6th of June 2026 08:46:16 PM

Breaking News
  • तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय का DMK पर वार -परिवारवाद की राजनीति  खत्म करेंगे |
  • कुशीनगर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ |
  • आजमगढ़ में फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Apr 2020 3:13 PM |   684 views

कोरेण्टाइन सेंटर का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

कुशीनगर – कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना वायरस से जनपद के ग्रामीण / शहरी क्षेत्रों में नागरिकों के बचाव एवं उन्हें सुरक्षित रहने एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी भूपेंद्र एस0 चौधरी व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने तमकुहीराज तहसील अंतर्गत करमहा में स्थापित कोरेण्टाइन सेंटर का निरीक्षण संयुक्त रूप से किया |
 
जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान कुल 8 व्यक्ति मौके पर पाए गए ,तथा समस्त व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त पाई गई। कोविड-19 वैश्विक महामारी से सभी जनपद वासियों को सुरक्षित रखने तथा कोरोना वायरस के संक्रमण से वचाव के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी तमकुहीराज ए आर फारूकी को लगातार गांवों में जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ स्वच्छता अभियान को भी अनवरत संचालित किये जाने का निर्देश दिए ताकि कोविड-19 वैश्विक महामारी से सभी  को सुरक्षित रखा जा सके।
Facebook Comments