Wednesday 22nd of July 2026 03:41:46 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Mar 2020 5:43 PM |   577 views

लॉकडाउन को गंभीरता से ले जनता- योगी आदित्यनाथ

लखनऊ-  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता से लॉकडाउन को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए सोमवार को कहा कि लोग घरों के अंदर रहे और स्वयं एवं अपने परिवार को बचाएं। योगी ने ट्वीट किया, “आप सब से पुनः अपील है कि लॉकडाउन को गंभीरता से लें। घर के अंदर रहें, अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं।”

उन्होंने कहा, “सभी से अनुरोध है कि निर्देशों, नियमों और कानूनों का पालन करें और इस महामारी के विरुद्ध लड़ाई में सरकार के साथ मिल कर काम करें। सतर्क रहें, जागरूक रहें। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजधानी लखनऊ समेत 16 जिलों में तीन दिनों के लिये ‘लॉकडाउन’ घोषित किया है।

मुख्यमंत्री ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा था कि प्रदेश के लोगों ने जनता कर्फ्यू में सराहनीय योगदान किया है और यह कार्यक्रम अभी जारी रहेगा। ऐसे 16 जिलों को 23 से 25 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन किया गया है जहां कोरोना वायरस से कोई भी व्यक्ति प्रभावित है, या किसी को पृथक किया गया है। उन्होंने बताया कि इन जिलों में आगरा, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, बरेली, आजमगढ़, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, गोरखपुर, पीलीभीत और सहारनपुर शामिल हैं।

Facebook Comments