Tuesday 22nd of September 2026 07:12:16 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Mar 2020 6:31 PM |   2997 views

दिल्ली में जुटे देश भर के दिग्गज ब्लॉगर

नई दिल्ली-  मुखर्जीनगर स्थिति संजीवनी सभागार में प्रख्यात लेखिका श्रीमती रेखा श्रीवास्तव (कानपुर) द्वारा संपादित पुस्तक ‘ब्लॉगरों के अधूरे सपनों की कसक’ का विमोचन एक गरिमामयी समारोह में संपन्न हुआ।  इस अवसर पर पुस्तक में शामिल 50 ब्लॉगरों में से अनेक दिग्गज ब्लॉगर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ‘ब्लॉगिंग: कल, आज और कल’ विषय पर एक बेहतरीन और सार्थक परिचर्चा भी आयोजित की गई।
 
इस समारोह में संकलन के विमोचन के साथ ही पुस्तक पर चर्चा और ब्लॉगिंग पर परिचर्चा आदि में कुआलालंपुर से आए श्री खुशदीप सहगल के साथ ही सर्वश्री दिगंबर नासवा, राजीव तनेजा, किशोर श्रीवास्तव, वंदना गुप्ता, सुनीता शानू, नीलिमा शर्मा, शाह नवाज़,  मुकेश कुमार सिन्हा, अजय कुमार झा, अंजू खरबंदा, जेन्नी शबनम आदि की उपस्थिति और विचारों ने कार्यक्रम को एक अभिनव ऊंचाई दी।
 
कार्यक्रम का खूबसूरत संचालन अपने मनमोहक अंदाज़ में आरजे श्रीमती रंजना यादव (कानपुर) ने किया और अध्यक्षता की गरिमा पूर्ण ज़िम्मेदारी का कुशलता से निर्वहन कवि, व्यंग्यकार कलाकर्मी डॉ. टी एस दराल ने किया। कार्यक्रम में ब्लागिंग की कल आज और कल की स्थिति पर सार्थक चर्चा में अनेक नए तथ्य उभरकर सामने आये और भविष्य की अनेक योजनाओं पर भी विचार विमर्श हुआ।
Facebook Comments