Sunday 25th of October 2026 12:04:57 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Feb 2020 6:52 PM |   2592 views

दिल्ली दंगों के लिये भाजपा जिम्मेदार- अखिलेश

सीतापुर –  समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गुरुवार को दिल्ली दंगों के लिये भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यही उसका गुजरात मॉडल है। वह जिला जेल में सपा नेता आजम खान से गुरुवार को मिलने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

अखिलेश से जब दिल्ली दंगों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘भाजपा दंगों के लिये जिम्मेदार है और यह उनका गुजरात माडल है, जो नफरत फैलाने का काम करता है ।’ उन्होंने कहा, ‘जब अमेरिकी राष्ट्रपति वहां आये हुये थे और एक लाख से अधिक पुलिसकर्मी तैनात थे तब दंगा कैसे हो गया। अगर सरकार और पुलिस चाहती तो कभी दंगे नहीं होते। यह उनकी नाकामी है कि वह दिल्ली में दंगों पर नियंत्रण नहीं कर पाये।’ योगी आदित्यनाथ के बारे में अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री में राजनीतिक मर्यादा नहीं है, वह जो भाषा बोलते हैं, वह लोकतंत्र में किसी चुने हुये प्रतिनिधि की नहीं हो सकती है।

Facebook Comments