Thursday 23rd of April 2026 01:38:36 AM

Breaking News
  • सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बना एयरबेस|
  • यू. पी बोर्ड का परीक्षाफल कल घोषित होगा |
  • प्रधानमंत्री मोदी पर आतंकवादी टिप्पणी चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन खडगे को थमाया नोटिस |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Feb 2020 2:35 PM |   1585 views

आप नेता रिकॉर्ड मतों से आगे

नयी दिल्ली-  दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी के उम्मीवार रिकॉर्ड अंतर से कई सीटों पर आगे चल रहे हैं। सुलतानपुर माजरा से आप के उम्मीदवार मुकेश कुमार अहलावत रिकॉर्ड 46,065 मतों से, संगम विहार से आप के दिनेश मोहनिया 32,294 मतों से और देवली सीट से आप के मौजूदा विधायक प्रकाश जारवाल भी 26,228 मतों से आगे चल रहे हैं।

वहीं शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे ओखला से आप के अमानतुल्लाह खान 28,501 मतों से आगे हैं। कोण्‍डली से आप के कुलदीप कुमार 21,050 और करोल बाग से मौजूदा विधायक विशेष रवि 20,184 मतों से आगे चल रहे हैं। पटेल नगर सीट से आप के राज कुमार आनन्द 19,884 मतों से आगे हैं। गोकलपुर निर्वाचन क्षेत्र से आप के सुरेन्द्र कुमार ने 18,560 मतों से बढ़त हासिल कर ली है।

आप के बुराड़ी से मौजूदा विधायक संजीव झा जद (यू) के शैलेंद्र कुमार से 18,285 वोट आगे हैं। वहीं चांदनी चौक सीट पर आप के प्रहलाद सिंह साहनी भाजपा के सुमन कुमार गुप्ता से 17,113 मतों से आगे हैं। मॉडल टाऊन सीट से आप के अखिलेश पति त्रिपाठी 11,434 मतों से आगे हैं।राजेन्द्र नगर सीट से आप के राघव चड्ढ़ा 18,151 मतों से आगे हैं।सीमापुरी निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली के मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम 21,365 वोट से और सीलम पुर निर्वाचन क्षेत्र से आप के अब्दुल रहमान 21,654 वोट से आगे हैं।

त्रिलॊक पुरी निर्वाचन क्षेत्र से आप के रोहित कुमार 14,682 और तिलक नगर से आप के जरनैल सिंह 17,937 मतों से आगे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली से 14,277 वोट से आगे हैं। वहीं मुस्तफाबाद सीट पर भाजपा उम्मीदवार जगदीश प्रधान ने आप के हाजी यूनुस को 1,682 मतों से पीछे छोड़ दिया है।

Facebook Comments