कुशीनगर में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, बच्ची समेत दो की मौत, 12 यात्री घायल
कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में लबनिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर शनिवार तड़के एक प्राइवेट बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन साल की बच्ची और एक युवक की मौत हो गई, जबकि करीब 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी। बस में कुशीनगर और बिहार के सीमावर्ती इलाकों के यात्री सवार थे। घायलों में नेपाल के तीन यात्री भी शामिल हैं।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Facebook Comments
