Thursday 5th of November 2026 01:54:20 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Nov 2026 7:02 PM |   29 views

रेलवे पेंशनरों को अब घर बैठे मिलेगा जीवन प्रमाण-पत्र

वाराणसी में रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों की सुविधा के लिए सोमवार को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान (डीएलसी 5.0) के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। न्यू लोको कॉलोनी स्थित इन्द्रप्रस्थ सामुदायिक हॉल में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने की।इस दौरान डीआरएम ने बताया कि डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा मिलने से पेंशनरों को अब बैंक जाने और लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे मोबाइल ऐप की मदद से घर बैठे ही अपना जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकेंगे।

कार्यशाला में रेलवे के कार्मिक विभाग ने वीडियो और प्रेजेंटेशन के जरिए प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया समझाई। पेंशनरों को बताया गया कि वे ‘जीवन प्रमाण’ ऐप के माध्यम से आधार कार्ड की मदद से चेहरे की पहचान या बायोमेट्रिक सत्यापन कर अपना डिजिटल प्रमाण-पत्र बना सकते हैं।प्रमाण-पत्र बनने के बाद यह अपने आप संबंधित बैंक और पेंशन देने वाली एजेंसी तक पहुंच जाएगा। डीआरएम ने बैंकों के सहयोग से मंडल के सभी पेंशनरों को इस सुविधा से जोड़ने पर जोर दिया। .

Facebook Comments