Saturday 19th of September 2026 08:50:02 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Sep 2026 7:04 PM |   10 views

गौतम बुद्ध नगर में प्रेरणा विमर्श-2026 के समापन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी

गौतम बुद्ध नगर में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 19 और 20 सितंबर को आयोजित हो रहे दो दिवसीय ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

कार्यक्रम की इस वर्ष की थीम ‘उत्कर्ष : नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान’ रखी गई है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिलाधिकारी मेधा रूपम और पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के इनडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, लोगों के बैठने की व्यवस्था, प्रवेश व्यवस्था और वाहनों की पार्किंग का जायजा लिया। पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।विश्वविद्यालय के कुलपति राणा प्रताप सिंह के अनुसार, 20 सितंबर को दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान समाज, मीडिया, युवाओं और महिलाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। 20 सितंबर को सुबह भी दो समानांतर सत्र आयोजित होंगे, जिनमें ‘युवा सोच, नया भारत’ और ‘स्वाभिमानी नारी, सशक्त भारत’ जैसे विषयों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर से शिक्षाविद्, पत्रकार, युवा, उद्यमी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हो रहे हैं। 

Facebook Comments