भाषण प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम करने से बच्चों के अंदर से छिपी प्रतिभा बाहर निकलती हैं-डॉ . अभिषेक
सलेमपुर -आज राजकीय महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव के उपलक्ष में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है| यह कार्यक्रम 17 सितंबर 2026 से आरंभ होकर 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा |आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार रहे |उन्होंने छात्राओं के विचारों और उनके संकल्प की तारीफ की |उन्होंने कहा कि मजबूत स्वच्छ और विकसित भारत बनाने में देश के युवाओं की भागीदारी बहुत अहम है|
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार ने कहा कि भाषण प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम करने से बच्चों के अंदर से छिपी प्रतिभा बाहर निकलती हैं| इसमें उनमें आत्मविश्वास और मंच पर बोलने की कला विकसित होती है|
डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी देश को विकसित बनाने के लिए शिक्षा अनिवार्य माध्यम है लेकिन वह निशुल्क होनी चाहिए|
डॉ .जनार्दन झा ने कहा कि उन्होंने पूरे विश्व में भारत की महानता को स्थापित करते हुए भारत को शीर्ष स्थान पर स्थापित किया है |
भाषण प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम स्थान रुखसार , द्वितीय स्थान सृष्टि चौहान , और तृतीय स्थान पर शिब्बा रही ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं छात्राएं उपस्थित रही ।
