उ0 प्र0 राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश अन्तिम तिथि 14 सितम्बर
उ0 प्र0 राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई सत्र् की प्रथम वर्ष की प्रवेश की अंतिम तिथि 14 सितम्बर, 2026 एवं द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितम्बर 2026 कर दिया गया है।
उक्त सूचना क्षेत्रीय समन्वयक डॉ0 प्रवीण कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया। डॉ0 प्रवीण ने बताया कुलपति प्रो0 अखिलेश सिंह के निर्देश पर छात्रों के हितो के ध्यान में रखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि को विस्तारित किया गया है, इस अन्तिम तिथि के बाद प्रवेश संभव नहीं होगा। अंतिम समय में सर्वर या अन्य प्रकार की असुविधा से बचने के लिए प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष छात्रों से अपील है कि अन्तिम तिथि के पूर्व अपना प्रवेश सुनिश्चित करायें। मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेश में स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट व जागरूकता के 58 कार्यक्रमों में आनलाइन प्रवेश लिया जा रहा है। साथ ही जुलाई 2026 सत्र् में एम.एसी. प्राणि विज्ञान, एम.एसी. वनस्पति विज्ञान, एम.ए. गणित, एम.ए. लोक प्रशासन नवीन कार्यक्रमों को विश्वविद्यालय द्वारा प्रारम्भ किया गया है। मुक्त विश्वविद्यालय कें छात्र उत्तर प्रदेश के किसी भी अध्ययन केन्द्र पर प्रवेश लेने के साथ अध्ययन केन्द्र एवं परीक्षा केन्द्र स्थानान्तरण की सुविधा भी निर्धारित तिथि तक प्राप्त कर सकते है।
क्षेत्रीय समन्वयक डॉ0 प्रवीण कुमार ने आगे बताया कि शिक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेवसाइट में वेब लिंक पर जाकर आनलाइन माध्यम से प्रवेश लिया जा सकता है। गोरखपुर क्षेत्रीय केन्द्र का कोड S 1603 है। डॉ0 कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राएं उत्तर प्रदेश में स्थापित 12 क्षेत्रीय केन्द्रों एवं उनके अन्तर्गत आने वाले 1500 से अधिक अध्ययन केन्द्रों के माध्यम से प्रवेश ले सकतें है।
गोरखपुर क्षेत्रीय केन्द्र से सम्बद्ध गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर के विद्यार्थी जिलों में स्थित अध्ययन केन्द्रों पर ऑनलाइन प्रवेश ले सकते है। छात्र प्रवेश के सम्बंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेवसाइट, क्षेत्रीय केन्द्र मोहद्दीपुर एवं जिले में स्थापित अध्ययन केन्द्र से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है।
वेवसाइट: www.uprtou.ac.in
प्रथम एवं द्वितीय वर्ष का प्रवेश लिंक
तृतीय वर्ष का प्रवेश लिंक
Facebook Comments

