Saturday 19th of September 2026 07:58:55 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Aug 2026 6:38 PM |   110 views

कृषि विज्ञान केंद्र, मल्हना के प्रक्षेत्रों में स्थापित होगी आधुनिक सीसीटीवी निगरानी प्रणाली

भाटपाररानी -कृषि विज्ञान केंद्र , मल्हना के प्रक्षेत्रों में सुरक्षा, पारदर्शिता तथा कृषि कार्यों की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए आईसीएआर – अटारी जोन 3, कानपुर द्वारा जिले के कृषि विज्ञान केंद्र में आधुनिक सीसीटीवी निगरानी प्रणाली स्थापित करने के लिए 1.20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता जारी की गई है। इसके अंतर्गत केंद्र के परिसर में लगभग 40 फ़ीट ऊँचे जीआई पोल पर 10 मेगापिक्सल के तीन उच्च गुणवत्ता के आधुनिक एच डी सीसीटीवी कैमरे लगवाए जायेंगे जिससे केंद्र के विभिन्न प्रक्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

केंद्र के अध्यक्ष डॉ मान्धाता सिंह ने आईसीएआर – अटारी, कानपुर की इस पहल के लिए निदेशक डॉ राघवेंद्र सिंह एवं टीम का आभार प्रकट करते हुए बताया कि यह कदम कृषि विज्ञान केंद्र के डिजिटलिज़शन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होने के साथ ही केंद्र के प्रक्षेत्रों की सुरक्षा, अनुसन्धान एवं प्रसार गतिविधियों की गुणवत्ता, पारदर्शिता, जवाबदेही सुनिश्चित करने में सहायक होगा।

रियल टाइम मॉनिटरिंग द्वारा बुवाई, रोपाई, निराई – गुड़ाई, सिंचाई, कटाई एवं अन्य कृषि गतिविधियों की बेहतर निगरानी की जा सकेगी जिससे कृषि कार्यों की समयबद्धता सुनिश्चित करने के साथ -साथ मानव संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव होगा। साथ ही अटारी स्तर से प्रक्षेत्रीय गतिविधियों का अवलोकन कर आवश्यकतानुसार तकनीकी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Facebook Comments