Sunday 25th of October 2026 12:04:07 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Jan 2020 4:29 PM |   1565 views

जयशंकर ने की ब्राजील के राष्ट्रपति से मुलाकात

नयी दिल्ली-  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो से शनिवार को मुलाकात की और दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंध प्रगाढ़ करने के पर चर्चा की।

बोलसोनारो से मुलाकात के बाद जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि बोलसोनारो की यात्रा द्विपक्षीय सहयोग के लिए ‘‘नए अवसर’’ पैदा करेगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो का गणतंत्र दिवस 2020 में मुख्य अतिथि के तौर पर स्वागत करते हुए अपार हर्ष हो रहा है। उनकी यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लिए नए अवसर लाएगी। यह दुनियाभर में चल रहे पुनर्संतुलन का प्रतीक भी है।

बोलसोनारो शुक्रवार को यहां पहुंचे थे। उनके साथ उनकी बेटी लौरा बोलसोनारो, बहू लैटीसिया फिर्मो, आठ मंत्री, ब्राजील की संसद के चार सदस्य और बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल आया है। अधिकारियों ने बताया कि बोलसोनारो और जयशंकर के बीच व्यापार, निवेश सहित संपूर्ण द्विपक्षीय सहयोग को और प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा हुई। बोलसोनारो 24-27 जनवरी तक भारत की यात्रा पर हैं और वह 26 जनवरी को भारत के 71वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड में मुख्य अतिथि हैं।

Facebook Comments