Saturday 19th of September 2026 07:58:11 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Jun 2026 7:47 PM |   248 views

निष्पक्ष प्रतिनिधि हिंदी समाचार पत्र का 9वां स्थापना दिवस मनाया गया

गोरखपुर-निष्पक्ष प्रतिनिधि का 9 वां स्थापना दिवस राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर के यशोधरा सभागार में मनाया गया।दीप  प्रज्ज्वलन और बुद्ध प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । 
 
कार्यक्रम का संचालन रीता श्रीवास्तव ने किया । 
 
स्थापना दिवस के अवसर पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर के उप निदेशक शैलेश शरण शुक्ल, मोहन यादव कार्यक्रम प्रमुख दूरदर्शन, हिंदी एवं पत्रकारिता विभाग के सहायक आचार्य डॉ अन्वेषण सिंह, उप निदेशक राजकीय बौद्ध संग्रहालय डॉ यशवंत सिंह राठौर, शिव कुमार आई ई एस ने प्रतिभाग किया । परिचर्चा कार्यक्रम” कृत्रिम बुद्धिमत्ता और पत्रकारिता” पर आधारित था । जिसमें भारत के पहले हिंदी समाचार पत्र उदंत मार्तंड से लेकर आजादी के पहले और आजादी के बाद पत्रकारिता की स्थिति,वैश्विक प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में गिरावट और  ए आई पर विस्तृत जानकारी दर्शकों को दिया गया । 
 
उसके पश्चात लोक नृत्य , लोकगायन ,भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरोही श्रीजा , एंजल श्रीवास्तव, हरिओम जायसवाल और श्याम कुमार द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया ।
 
स्थापना दिवस के अवसर पर वन विभाग के कर्मचारियों, बाल कलाकारों एवं नागरिक सुरक्षा द्वारा साहसिक कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया । 
 
कृषि विज्ञान केंद्र देवरिया के वैज्ञानिक डॉ अंकुर शर्मा को पशु पालन के क्षेत्र में लोगो को  जागरूक करने के लिए सम्मानित किया गया । 
 
उक्त अवसर पर कनकलता सिंह पूर्व राज्य सभा सांसद, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र गौड़ , दीनानाथ कुशवाहा पूर्व विधायक , डॉ संजय गुलाटी , जे पी द्विवेदी, अनुपम मौर्या, सुरेंद्र मौर्य , हरेन्द्र मौर्य , अवधेश कुशवाहा , जया कुशवाहा , सुरेंद्र कुशवाहा , पवन कुशवाहा , नित्यानंद , चित्रसेन , प्रभाकर , सुशील , घनश्याम , राम सिंगार यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।
Facebook Comments